29 Mar 2024, 00:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर, कोरोना से ठीक हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 2:28PM | Updated Date: Jun 6 2020 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तौफीक उमर कोरोनो वायरस संक्रमण से उबर गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज का पिछले महीने COVID-19 वायरस टेस्ट हुआ था जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। 14 दिन अलग रहने के बाद तौफीक उमर का शुक्रवार को एक बार फिर टेस्ट किया गया जिसमें वह नेगेटिव पाए गए। तौफ़ीक ने अपने ठीक होने की जानकारी देते हुए कहा कि- "मैं हर किसी से कोविड-19 से सावधान रहने की अपील करता हूं। इस संक्रमण से सिर्फ़ सावधानी ही बचा सकती है, जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ज़रूरी है। अपने 'इम्यून' सिस्टम को बेहतर करना होगा।"  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »