29 Mar 2024, 16:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व के अमीर खिलाडियों की सूची में आते है क्रिकेटर विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 1:25AM | Updated Date: May 31 2020 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स की वर्ष 2020 की 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय है जबकि नंबर एक स्थान पर टेनिस लीजेंड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं। फोर्ब्स की शुक्रवार को जारी वार्षिक सूची के अनुसार विराट 2.6 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 66वें पायदान पर है। वह वर्ष 2019 में वह 100वें स्थान पर थे। विराट पिछले साल भी इस सूची में एकमात्र भारतीय थे।
 
विराट की कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और करार से आता है जिससे उनकी कमाई 2.4 करोड़ डॉलर है जबकि 20 लाख डॉलर उन्हें वेतन और पुरस्कार राशि से मिले हैं। वह 100 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में एकमात्र क्रिकेटर हैं। भारतीय कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने पिछले साल के मुकाबले 34 स्थान की छलांग लगाई है।
 
विराट 2018 में इस सूची में 83वें स्थान पर थे। 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर 10.63 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब फेडरर फोर्ब्स की वार्षिक सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। इससे पहले फेडरर वर्ष 2013 में फोर्ब्स की सूची में दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी थे। फेडरर के बाद फुटबाल लीजेंड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मैसी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं जिनकी कमाई क्रमश: 10.5 करोड़ और 10.4 करोड़ डॉलर है। मैसी पिछले साल शीर्ष स्थान पर थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »