19 Apr 2024, 05:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हंगरी की तैराकी चैंपियन कपास कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 5:58PM | Updated Date: Apr 1 2020 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुडापेस्ट। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हंगरी की तैराक बोगलार्का कपास ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है। कपास ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने दो बार टेस्ट कराया था जिसमें से एक बार टेस्ट निगेटिव निकला लेकिन दूसरी बार में यह पॉजिटिव आया।
 
26 वर्षीय तैराक ने कहा था कि वह अभी दो सप्ताह तक अपने घर में क्वैरेन्टाइन में हैं और फिलहाल अपना घर नहीं छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इसके लक्षण नहीं महसूस हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने बताया कि वह इससे संक्रमित हो गयी हैं। कपास ने 2016 के रियो ओलंपिक में महिला 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हंगरी में कोरोना वायरस के अब तक 492 मामले सामने आए हैं जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »