19 Apr 2024, 05:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया ने भी दी 25 लाख की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 3:06PM | Updated Date: Apr 1 2020 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ देश की जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की मदद देने की बुधवार को घोषणा की। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह फैसला हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया।उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हमें एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना है और मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ना है। हॉकी इंडिया में हमारा फर्ज है कि हम अपने लोगों की मदद करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »