29 Mar 2024, 05:00:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब IPL में नहीं दिखेगा ये दिग्‍गज खिलाड़ी, BCCI ने किया निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 11:36AM | Updated Date: Feb 28 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर प्रवीण तांबे के आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी है। ऐसे में 48 साल के तांबे अब आईपीएल के इस 13 सत्र में नजर नहीं आएंगे। बीसीसीआई के इस फैसले से आईपीएल टीम केकेआर को भी झटका लगा है। केकेआर ने इस साल हुई नीलामी में तांबे को 20 लाख रुपए में खरीदा था पर अब वह न तो केकेआर का हिस्सा होंगे न ही किसी और टीम की ओर से हिस्सा ले सकेंगे।
 
बीसीसीआई ने तांबे पर यह रोक शारजाह में हुई टी10 लीग खेलने के कारण लगायी है। तांबे ने 2018 में ही खेल को अलविदा कह दिया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को दी थी। इसके बाद उन्होंने शारजाह में टी10 लीग में खेला। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने संन्यास से वापसी की थी औऱ फिर मुंबई लीग में भी हिस्सा लिया था। वहीं बीसीसीआई के नियामों के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी बिना सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लिए किसी और देश के क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित टी20 या टी10 लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा है कि तांबे पर रोक की जानकारी फ्रेंचाइजी टीम केकेआर को भी दे दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »