28 Mar 2024, 23:54:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी ने कहा - जब तक मोदी सत्ता में हैं, भारत-पाकिस्तान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:50PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक इंटरव्यू खूब चर्चा में है. ‘लाला’ के नाम से मशहूर अफरीदी ने ‘क्रिकेट पाकिस्तान’ के साथ बातचीत की है। पाकिस्तान के फ्रेंचाइजी T-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान अफरीदी ने ये बातचीत की है। इस इंटरव्यू में लाला ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की संभावना पर अपनी राय दी। 
 
 शाहिद अफरीदी ने भारत और पाकिस्तान (के रिश्तों में तल्खी के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।  पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अफरीदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पड़ोसी भारत से रिश्ते खराब होने के पीछे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वह जब तक सत्ता में हैं, भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का होना संभव नहीं होगा।
 
अपने समय में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भारत में भी सराहे जाने वाले शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, मुझे नही लगता कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहते हमें भारत से कोई जवाब मिलेगा। इससे भी आगे बढ़ते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि हम अब उनकी मानसिकता को समझ गए हैं। दोनों देशों की जनता ऐसा नहीं चाहती लेकिन एक आदमी दोनों देशों के रिश्तों को तबाह कर सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »