आकलैंड। कप्तान रानी के दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत करते हुए शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलममेंट टीम को 4-0 से हरा दिया। भारतीय टीम गुरूवार को इस दौरे पर पहुंची थी जहां उसे मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैच और ब्रिटेन से एक मैच खेलना है। भारतीय महिला टीम का ओलम्पिक वर्ष में यह पहला दौरा है। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद रानी ने तीसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। युवा खिलाड़ी शर्मीला ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। रानी ने चौथे क्वार्टर में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। नमिता टोप्पो ने भारत का चौथा गोल किया।