29 Mar 2024, 16:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यास्तिका भारत ए महिला टीम में हरलीन की जगह शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:46AM | Updated Date: Dec 10 2019 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने यास्तिका भाटिया को चोटिल हरलीन देओल की जगह भारत की महिला ए टीम में शामिल किया है जो आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। हरलीन को हाल ही में ट्रेनिंग सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लग गयी थी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की। हरलीन की जगह अब भारतीय महिला ए टीम के आगामी दौरे में बड़ौदा की यास्तिका हिस्सा लेंगी। वेदा कृष्णमूर्ति इस टीम की कप्तान हैं।

भारत ए टीम इस प्रकार है- वेदा कृष्णमूर्ति (कप्तान), अनुजा पाटिल(उपकप्तान), प्रिया पुनिया, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, देविका वैद्य, डी हेमलता, तनुश्री सरकार, सुषमा वर्मा(विकेटकीपर), नुजहत परवीन(विकेटकीपर), मानसी जोशी, अरूधंती रेड्डी, रेणुका सिंह, मनाली दक्षिणी, टीपी कंवर।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »