29 Mar 2024, 16:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब 'दादा' के हवाले BCCI - सौरव गांगुली ने संभाला अध्यक्ष का पद, देखें पूरी लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 12:50PM | Updated Date: Oct 23 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपना नया बॉस मिल गया। एनुअल जनरल मीटिंग(AGM) से पहले सौरव गांगुली को बोर्ड का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात का ऐलान बीसीसीआइ ने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआइ के हेडक्वार्टर पहुंचे थे।
 
बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र संभाल रहे हैं। इसके अलावा इस ट्वीट के कैप्शन में बीसीसीआइ ने लिखा है, "आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।"वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं। इसी के साथ 33 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) भी भंग हो गई। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।
 
गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय ने सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इनके अलावा उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष और केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव बने। गांगुली ने 15 अक्टूबर के ट्विटर पर जय शाह, अनुराग और अरुण के साथ एक फोटो शेयर की थी। जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एल नागेश्वर राव की बेंच ने मंगलवार को सीओए को भंग करने का आदेश दिया था। बीसीसीआई के संचालन के लिए चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की सिफारिशों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में सीओए का गठन किया था।
 
देखें अब तक के बीसीसीआई अध्यक्षों की पूरी लिस्ट... 
1 आर ई ग्रांट गोवन 1928 - 1933
2 सर सिकंदर हयात खान 1933 - 1935
3 नवाब हमीदुल्ला खान 1935 - 1937
4 महाराजा के एस दिग्विजयसिंहजी 1937 - 1938
5 पी सुब्बारायण 1938 - 1946
6 एंथनी एस डी'मेलो 1946 - 1951
7 जे सी मुखर्जी 1951 - 1954
8 विजयनगरम के महाराजकुमार 1954 - 1956
9 सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया 1956 - 1958
10 आर के पटेल 1958 - 1960
11 एम ए चिदंबरम 1960 - 1963
12 महाराजा फतेहसिंहराव गायकवाड़ 1963 - 1966
13 जेड आर ईरानी 1966 - 1969
14 ए एन घोष 1969 - 1972
15 पी एम रूंगटा 1972 - 1975
16 रामप्रकाश मेहरा 1975 - 1977
17 एम चिन्नास्वामी 1977 - 1980
18 एस के वानखेड़े 1980 - 1982
19 एनकेपी साल्वे 1982 - 1985
20 एस श्रीरामन 1985 - 1988
21 बी एन दत्त 1988 - 1990
22 माधवराव सिंधिया 1990 - 1993
23 आईएस बिंद्रा 1993 - 1996
24 राज सिंह डूंगरपुर 1996 - 1999
25 ए सी मुथैया 1999 - 2001
26 जगमोहन डालमिया 2001 - 2004
27 रणबीर सिंह महेंद्र 2004 - 2005
28 शरद पवार 2005 - 2008
29 शशांक मनोहर 2008 - 2011
30 एन श्रीनिवासन 2011 - 2013
31 जगमोहन डालमिया 2013 - 2013 (अंतरिम)
32 एन श्रीनिवासन 2013 - 2014
33 शिवलाल यादव 2014 - 2014 (अंतरिम)
34 सुनील गावस्कर 2014 - 2014 (अंतरिम)
35 जगमोहन डालमिया 2015 - 2015 (कार्यालय में निधन)
36 शशांक मनोहर 2015 - 2016 (इस्तीफा दे दिया)
37 अनुराग ठाकुर 2016 - 2017 (बर्खास्त) 
38 सी के खन्ना 2017 - 2019 (अंतरिम) 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »