29 Mar 2024, 20:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रहाणे का नाबाद शतक, राजस्थान के 191रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 10:13PM | Updated Date: Apr 22 2019 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। कप्तानी से हटाए जाने के बाद अजिंक्या रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए शानदार शतक  ठोका जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल-12 मुकाबले में सोमवार को 6 विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। रहाणे ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक बनाया। आईपीएल में उनका पहला शतक सात साल पहले बना था। रहाणे को राजस्थान के पिछले मैच से पूर्व कप्तानी से हटा दिया गया था और ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को राजस्थान टीम का नया कप्तान बनाया गया था। रहाणे ने जहां नाबाद 105 रन बनाये वहीं स्मिथ ने 50 रन बनाये। स्मिथ का यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। पूर्व कप्तान रहाणे और नए कप्तान स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की जबरदस्त साझेदारी की जो राजस्थान की आईपीएल में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
 
रहाणे ने क्लासिकल अंदाज में खेलते हुए अपनी पारी में क्रिकेटिंग शॉट लगाए। उन्होंने पारी की शुरुआत की और आखिरी ओवर तक खेलते हुए 63 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन बनाये। स्मिथ ने 32 गेंदों पर 50 रन में आठ चौके लगाए। दिल्ली ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की और राजस्थान को 200 तक नहीं पहुंचने दिया वरना एक समय लग रहा था कि राजस्थान 200 का आंकड़ा पार कर जाएगा। लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में विकेट निकालकर राजस्थान पर कुछ अंकुश लगाया। राजस्थान की पारी का तीसरा बड़ा स्कोर 19 रन रहा जो स्टुअर्ट बिन्नी ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से बनाया। तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने आखिरी ओवर में बिन्नी और रियान पराग को बोल्ड किया। इशांत शर्मा, क्रिस मोरिस और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »