19 Apr 2024, 23:29:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी तो आज करे ज्योतिष का यह ख़ास उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2020 12:23PM | Updated Date: May 19 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल नौकरी पाना भी बहुत मुश्किल काम हो गया है। और कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोगो को ही यह सफलता मिलती है। लेकिन कई बार फिर भी इसे हासिल नहीं कर पाता। जिसका कारण इंसान को अपने मन और इच्छानुसार नौकरी न मिल पाना हो सकता है। लेकिन नौकरी न मिलने या कार्यस्थल पर हो रही समस्याओं का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।

जब भी नौकरी की तलाश में जा रहे हों तो घर से मीठा दही या अन्य कोई मीठी वस्तु को खाने के बाद ही जाएं, इसे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जब भी घर से बाहर निकलें तो सफेद गाय को गुड़ का सेवन करवाना वास्तु की दृष्टि से लाभदायक माना जाता है।

यदि नौकरी मिलने में अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो तो शिव मंदिर में जाकर बिना दाग वाला नींबू लेकर जाएं और वहां गंगा जल उस पर डालकर, नींबू को अपने सिर पर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद नींबू को चार हिस्सों में काटकर चौराहे पर रख दें। इस टोटके को लगातार 41 दिन तक किया जाना चाहिए। माना जाता है कि ये टोटका बहुत शक्तिशाली होता है। इसे तभी ही करना चाहिए जब आप पूर्ण रुप से विधि का पालन कर सकें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »