28 Mar 2024, 21:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ये 5 उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, इनसे दूर होंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 12:19AM | Updated Date: May 15 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पहला उपाय
अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो छत पर गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। इस उपाय से घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा मिल सकती है।
 
दूसरा उपाय
घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और इस मंत्र का जाप करें। मंत्र- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें।
 
तीसरा उपाय
घर के मुख्य द्वार पर अंदर और बाहर की ओर गणेशजी की दो मूर्तियां लगाएं। ये मूर्तियां इस प्रकार लगाएं कि गणेशजी की पीठ एक-दूसरे से जुड़ी रहें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है।
 
चौथा उपाय
घर के मंदिर में किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति या फोटो नहीं लगाना चाहिए। गणेशजी की 2, 4, 6, 8 यानी सम संख्या में 1 से ज्यादा प्रतिमा या मूर्ति लगा सकते हैं। इससे घर में शांति बनी रहती है।
 
पांचवां उपाय
घर में कभी भी बेकार सामान, टूटे-फूटे बर्तन, फर्नीचर, कचरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ते हैं और परेशानियां बनी रहती हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »