26 Apr 2024, 02:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

होली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:53AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रंगों का महापर्व होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता हैं वही इस साल होली दस मार्च दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। हर साल होली खुशियों की सौगात लेकर आता हैं मगर कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी गललियां लोग कर बैठते हैं जिससे इस त्योहार की मिठास और रंग फीका पड़ जाता हैं। त्योहारों पर लोग ज्यादातर अपने घर और परिवार के साथ बिताना पसंद  करते हैं। होली का खास त्योहार भारत देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर शहर में इसे मनाने का अलग ही अंदाज होता है। 
 
होली पर गलत कार्य करने से उसका दुष्प्रभाव जीवन पर जरूर पड़ता हैं तो ऐसे में आज हम आपको होली से जुड़ी वो बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी बाते हैं।  आपको बता दें कि रंग और उमंग से जुड़े होली पर्व पर अक्सर ही लोग जोश में होश खो बैठते हैं होली के दिन कई लोग भांग, शराब आदि का नशा करते हैं जिसके कारण न केवल वे खुद बल्कि पूरा परिवार परेशानियों से घिर जाता हैं रंग में भंग न पड़ने पाए इसलिए होली के दिन किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। 
 
वही कुछ लोगों के लिए पर्व की छुट्टी सोने के लिए लकी होती हैं और लोग उस दिन देर तक सोते हैं या फिर कुछ लोग शाम के समय सोते हैं होली का पर्व साधना का दिन होता हैं इस शुभ दिन क्या सुबह और क्या शाम को न सोएं। होली के दिन केवल बीमार, वृद्ध और गर्भवती स्त्री को ही सोने की इजाजत होती हैं। वही होली के दिन सभी एक रंग में रंग जाते हैं और बड़े छोटे का भेदभाव मिट जाता हैं ऐसे में इस दिन किसी का तिरस्कार करने से बचना चाहिए। होली के दिन बुजुर्गों का विशेष तौर पर सम्मान करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »