29 Mar 2024, 03:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दीपावली पर करें ले ये 5 उपाय - मां लक्ष्मी कर देगी मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:37PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीपावली रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। मां लक्ष्मी समृद्धि की देवी हैं। दीपावली पर किये गये कुछ उपाय आपके घर में सुख और समृद्धि आते हैं। पांच दिवसीय महापर्व का मुख्य त्योहार दीपावली इस बार 27 अक्तूबर 2019, रविवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। मान्यता इस दिन यानी कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या पर भगवान राम 14 वर्ष के वनवास बाद रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसकी खुशी दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। 
 
धनतेरस वाले दिन घर पर पूजा के दौरान कुबेर यंत्र की पूजा अवश्य करें। पूजा में 108 बार ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा का जाप करें। धनतेरस के दिन इस मंत्र के जप से कभी भी आपके पास धन की कमी नहीं रहेगी।  धनतेरस या दीपावली पर अगर संभव हो तो किसी किन्नर से उसके हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। यह उपाय आपको जिंदगी में बहुत सफलता दिला सकता है। 
 
धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा कर उसे अपनी तिजोरी में रखने से जीवन में तरक्की और सुख सविधाओं में अपार वृद्धि होती है। धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उस के पास माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज कौड़ी को रख दें इसके बाद माता लक्ष्मी और धनकुबेर की आराधना करें। पूजा के बाद कौड़ी को आप अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं आएगी। धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को अपनी तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »