20 Apr 2024, 05:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 30 दिसंबर 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2022 10:50PM | Updated Date: Dec 29 2022 10:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल

आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा ǀ आपको हालाँकि इस बात का अहसास भी नही है परन्तु आप थोड़े से घमंडी हो गए हैं इसीलिए दूसरों की आलोचना करने की बजाय आपको इस बात पर ध्यान दें अचहिये कि आपका व्यवहार कैसा हो रहा है ?आपको अपने अन्दर झाँकने के लिए यह बहुत सही समय है और आपको अपने आपको नजदीक से देखने और जांचने के लिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए ǀ
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने सम्बन्ध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे |जिनका सम्बन्ध है ,वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं | ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं | अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं |
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »