20 Apr 2024, 00:20:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 26 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2021 7:25PM | Updated Date: Oct 25 2021 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जिन मानसिक चिंताओं और कई तरह के दबावों के कारण आप पिछले कुछ समय से परेशान हैं ,उनसे राहत पाने के लिए आधात्मिक उपायों और तरीकों का सहारा लें ǀ इससे आपको बहुत फायदा होगा ,यहां तक कि जीवन के प्रति आपका नजरिया भी बदल जाएगा ǀ किसी फिटनेस कार्यक्रम में अपन अनाम दर्ज करा लें और आप पायेंगे की फायदेमंद होने के साथ साथ कुछेक अभ्यास कर लेना मुश्किल नही है ǀ
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप आज बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं , आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा | आपको अपने सम्बन्ध से एक छोटा सा ब्रेक लेकर उन कारणों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए जिसने आपको यह सोचने पर मजबूर किया है | इस सोच –विचार के बाद आपको काफी राहत महसूस होगी और आप अपने आप तथा अपने पार्टनर के बारे में विश्वस्त अनुभव करेंगे |
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है , हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है |
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »