29 Mar 2024, 15:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 24 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2021 7:31PM | Updated Date: Oct 23 2021 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैंǀआज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता हैǀअपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें ǀआपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है ǀअप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है ǀ
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है |आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी |आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है |
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे | यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालाँकि जहां तक आपके सम्बन्ध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं | आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी | इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा |
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »