19 Apr 2024, 07:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 06 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2021 6:59PM | Updated Date: Oct 5 2021 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप किसी सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ पायेंगे I|ऐसी स्थितियों से आपका मानसिक तनाव बढ़ जाता है और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी जरूर पड़ता है I| इसका सबसे अच्छा उपाय ऐसी स्थितियों से बचना ही है परन्तु ऐसा हमेशा संभव नही हो पाता,इसीलिए खुद को राहत देने के लिए कुछ ऐसी तकनीकें अपनाए जिससे आपको बिना बात का तनाव न हो और आपकी सेहत खतरे में न पड़े|
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा | अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें | अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा | इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा | इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी |
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा । आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »