29 Mar 2024, 14:29:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 21 सितबंर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 8:32PM | Updated Date: Sep 20 2021 8:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए |अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है |कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले | जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें |
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी । आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था । यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
जिस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपने नींव बिछाने का कार्य किया था उसका फल आज से आपको मिलने लगेगा । हालांकि कुछ महत्वपूर्ण संकेतो को आप शायद न देख पाओ और निराशा और आलसीपन आप में विकसित हो सकता है। अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपकी सारी की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है , इसलिए जरुरी है की आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »