19 Apr 2024, 10:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 27 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 8:36PM | Updated Date: Jul 26 2021 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें जैसे ठंड,खांसी,जुकाम या सिरदर्द आदि हो सकती हैं। कलाई य उंगली में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा। निराश न हों,ये सब तो चलता ही रहता है। संभव हो तो आज अच्छे से आराम कर लें,इससे आप कल काम करने के लिए तैयार हो पायेंगे। ठंडे पेय पीने से बचें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ बिताने के लिए समय बेहतरीन है क्योंकि आपका पार्टनर आप पर प्यार बरसायेगा। उनका सारा ध्यान आप पर रहेगा। उनकी सारी बातों को उसी तरह समझें जिस तरह का उद्देश्य लेकर वे कही गई हैं और आलोचना किये बिना इस का मजा लें। जब आपके पार्टनर का मूड रोमांटिक हो तो व्यर्थ की जिद करने या बीती दर्दभरी बातें याद करने से बचें। आपको भी उनसे इतनी ही अंतरंगता से पेश आना चाहिए। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »