29 Mar 2024, 07:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 26 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 9:39PM | Updated Date: Jul 25 2021 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा। विभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी। अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें। इसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा। भले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें। आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें,नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने सम्बन्ध में एक बहुत ही नाजुक मोड पर खड़े हैं और आज आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। आप भावनाओं में बहे बिना बिलकुल साफ़ सोच पायेंगे कि आप फ़िलहाल कहां हैं और यहा से आपको कहां जाना है। आप यह भी आसानी से समझ पायेंगे कि आपकी जिन्दगी जिस रास्ते पर फिलहाल है आप उससे खुश हैं या नही, उसे बदलना है या नही ?
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
ये समय अपनी प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी कमजोरियों के बारे में चिंता न करने का है। यह आप के लिए जीत का युग है! आप अपनी रणनीति के साथ दृढ़ हैं और अपने शब्दों के साथ अत्यंत सटीक रहेंगे। आपको पैतृक संपत्ति से या अपने अतीत के निवेश से कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है , लेकिन मौद्रिक लेनदेन में शामिल किसी पर भी भरोसा न करे और सावधान रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »