29 Mar 2024, 19:49:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 25 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 9:08PM | Updated Date: Jul 24 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है। अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी। हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें। वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस समय आप अपनी शक्ति बढाना चाहते हैं ,यह अच्छा विचार है। योग और दौडभाग की नियमित प्रैक्टिस के अलावा आप दूसरी शारीरिक एक्सरसाइजेज भी जारी रखें। हालाँकि अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा कमजोर है तो थोडा संभलकर योजना बनाएँ। जो हिस्सा आपका कमजोर है ,उसी वाले हाथ से वजन उठाने की प्रैक्टिस करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपके मुश्किल समय में आपके प्रिय ने आपको काफी प्रेरणा और आगे बढ़ने की हिम्मत दी है और आप इसके लिए उनका काफी सम्मान भी करते हैं लेकिन किसी विशेष परिस्थितियों की वजह से आप दोनों के बीच ग़लतफ़हमी आ गई है और दूरी की यह खाई बढती ही जा रही है। स्थिति को बिलकुल ख़राब होने से पहले ही संभाल लें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
लालच आज आपके रास्ते में दिखाई देगा, लेकिन आवश्यक है की आप सही मार्ग पर चले। गलत और छोटे रास्ते अंत में आपके करियर के लिए हानिकारक हो सकते है। सही रास्ता चुनना इतना आसान नहीं होगा और ये तभी हो सकता है जब लालच आप पर हावी न हो। अगर आप अपने से यह नहीं कर सकते हैं, तो एक सच्चे शुभचिंतक की सहायता ले सकते है जो आपको मजबूत रहने में मदद करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »