23 Apr 2024, 20:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 24 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 9:15PM | Updated Date: Jul 23 2021 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं। आज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी। आज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगे। समय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्व। स्थ्य का ध्यान जरूर रखें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
दिन की शुरुआत साधारण होगी लेकिन आप कई दिनों से नियमपूर्वक जो योग कर रहे हैं,उसका असर स्पष्ट दिखाई देगा। दिन के आखिर तक आप खुद की आध्यात्मिक मानसिक परत से जुड़ सकते हैं। बहुत ज्यादा दवाइयां न खाएं ,इससे आपका लीवर प्रभावित हो सकता है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपके कार्यालय में आपके और औरो के विचारो में भिन्नता रहेगी चाहे वह आपका सहकर्मी , उच्च अधिकारी या आपका मालिक हो चाहे वो कोई भी हो पर निष्चय ही ये आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा इसलिए आपको शांत मस्तिष्क से काम लेना है ताकि आप वाद विवाद से बचे रहे। अगर आप प्रातकाल: में दौड़ लगाने जैसा हल्का व्यायाम करे तो आप काफी हद तक अपने तनाव को दूर कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »