19 Apr 2024, 19:00:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 24 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 9:14PM | Updated Date: Jul 23 2021 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है। नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं। हालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। इसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। अफवाहों से बचें और आनंद उठायें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक साथ आराम और सुरक्षा दोनों के बारे में सोच रहे हैं। अपने दिमाग को थोडा आराम दें ,समय से आपको स्वीक्रति भी मिलेगी और बाकी सभी अच्छी चीजें भी होनी हैं,सब चीजें ठीक हो जायेंगी,निश्चिंत रहें। देर रात तक न जागें। कोशिश करें कि अपनी सुबह की नींद का लालच छोड़कर उस समय का उपयोग अपनी सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें ,जो आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही से खराब हो सकती है। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आप बहुत आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है की आप अपनी अनिश्चितता को छुपाके रखे। भ्रम की अपनी भावनाओं को छुपाके रखे अन्यथा लोग आपकी क्षमता पर शक करेंगे और आप एक महत्वपूर्ण समझौते से हाथ धो सकते है। आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने की जरूरत है , ताकि आपका भाग्य ठीक और गतिमान रहे। आपको ये याद रखने की जरुरत है की आप में क्षमता है , लेकिन आप में विश्वास की कमी झलक रही है जिसे दूर करने की जरुरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »