19 Apr 2024, 14:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 23 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 7:57PM | Updated Date: Jul 22 2021 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता I। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा I। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं I। आराम करें और कोई अच्छा सा,खुश कर देने वाला संगीत सुनें,आपको काफी राहत महसूस होगीI। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
जो लोग विलासिता के सामान के व्यवसायों में शामिल हैं , वे लोग आज बहुत लाभ में रहेंगे और साथ ही साथ जो लोग स्वरोजगार में हैं , वे भी अपनी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और साथ ही साथ मन वांछित राशि की प्राप्ति कर सकते हैं। उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं, बस अपनी विशेषज्ञ कौशल से लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखने वालो के महत्व को आप स्वीकार करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »