29 Mar 2024, 18:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 17 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2021 10:03PM | Updated Date: Jul 16 2021 10:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है। हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी। आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं। आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको कोई ऐसा दोस्त आज मिलेगा जो आपकी सब स्वास्थ्य आवश्यकताओं का ध्यान रखेगा। आपने अब तक कई बार बहुत गंभीरता से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी फैसले लिए हैं परन्तु आप उनपर चल नही पाते बीच में ही छोड़ देते हैं। ये दोस्त आपको तय रूटीन पर बने रहने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। आप एक साथ जिम शुरू कर सकते हैं या दौड़ने जा सकते हैं, लेकिन अगर आप आज से शुरुआत करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
सभी पक्षों से प्रतिबद्धताओं की वजह से आप एक बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कुछ कम हो सकता है। इस अवसर को आराम करने या आपने साथी या परिवार के साथ ख़ुशी से बिताये। आपको परिचित चीजों से आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद उठाएँ बजाय की आप बाहरी चीज़ो या बाहर आनंद उठाने जाए। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे , जिस तरह से आपने हमेशा से किया है !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »