28 Mar 2024, 16:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 16 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 10:18PM | Updated Date: Jul 15 2021 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैं। आज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें। आपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है। अप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
युवा दिखने का राज किसी सर्जन की चाक़ू में नही है मतलब किसी सर्जरी से युवा नही हुआ जा सकता,इसकी कुंजी अच्छा और संतुलित खाना है। आप पिछले कुछ समय से अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित हैं ,लेकिन इसका समाधान काफी आसन है। जंक फ़ूड से दूर रहें,खूब फल-सब्जियां खाएं और बहुत सारा पानी पीयें। बहुत सारे स्वास्थ्य सम्बन्धी उत्पादों के साथ एक्सपेरिमेंट न करें,आपकी सेहत के लिए अच्छा नही होगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
अगर ये रिश्ता आपके चेहरे पर आपकी ख़ुशी के लिए है , तो ये जरूर आपको ख़ुशी और शांति देगा और अगर ऐसा नहीं है तो ये समय आगे बढ़ने का है। इस रिश्ते को इसलिए आगे न खिचे क्योकि ये सुन्दर है। अगर ये भावनाओ में मेल नहीं खाता तो इसे कूड़े में डाले और अगर आप अपने भीतर की आवाज को शांत रूप में सुनेगे तो पाएँगे की बहुत सारे आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। अपनी ऊर्जा को कुछ उत्पादकता वाली स्थिति में निवेश करें। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
बदलाव आपके कैरियर में संकेत दे रहे है, लेकिन ये परिवर्तन आपको आनंद देगा। आपको नयी नौकरी की पेशकश मिल सकती है , या एक नए विभाग में आपको स्थानांतरित किया जा सकता है। पदोन्नति का भी संकेत मिल रहा है। आप अपनी नई जिम्मेदारियों से प्यार करेंगे और अपने आप को साबित करने के लिए उत्साह से भर जाएंगे। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »