19 Apr 2024, 14:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 13 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 10:44PM | Updated Date: Jul 12 2021 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले। अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है। शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें। कोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात की काफी संभावना है कि आप बुखार की चपेट में आने वाले हैं,वायरल बुखार भी हो सकता है लेकिन समय से सावधान हो जाना ही उपयुक्त होगा। एलर्जी और वायरल संक्रमणों से सावधान रहें हालंकि ऐसा करना मुश्किल होगा। बचने का एकमात्र उपाय आराम है। पूरा आराम करें। दरअसल आपकी सबसे बड़ी चुनौती अब काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी संतुलित रखना है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है ,जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आपने हाल ही में जो कड़ी मेहनत की है , उसकी हर दिशा से सराहना होगी। आपको एक बोनस या एक लंबे समय से वेतन वृद्धि की चाह थी वो पूरी हो सकती है। आपको एक अच्छे वित्तीय अवसर की पेशकश भी की जा सकती है , जिसकी अपेक्षा आपको नहीं थी। हालाँकि ये एक बहुत बड़ा नहीं है , परन्तु यह संतोष की एक अच्छी भावना के रूप में आप में भर जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »