28 Mar 2024, 17:49:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 13 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 10:42PM | Updated Date: Jul 12 2021 10:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें। आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
लोगों ने आपको बुरा आदमी समझ लिया है। उन्हें समझने दें और निराश न हों। समय क एगुजरने के साथ साथ उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि आप कैसे आदमी हैं। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में एक बार फिर से सोच लें –आपको क्या क्या करना है और क्या नही ?इन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए तैराकी करें और दौड़ लगायें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके समक्ष आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढे। आज आपके काम की नैतिकता के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है , लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »