28 Mar 2024, 13:45:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2021 8:45PM | Updated Date: May 31 2021 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी। कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी। आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे। दिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
संतुलित भोजन ,योग और ध्यान से आपको अच्छा स्वास्थय बनाये रखने और अपने तन मन में जमे हुए तनाव को बाहर निकालने का बहुत अच्छा तरीका मिल पायेगा I। अन्य वैकल्पिक उपाय और दूसरी थेरेपी भी काफी फायदेमंद साबित होंगी,लेकिन उनका फायदा उठाने के लिए आपको अपने स्वास्थय में खुद रूचि लेनी होगी और ऐसे तरीके ढूँढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेI। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप और आपके साथी के लिए आज जीत की स्थिति बनी हुई है। आपकी कामुक भावना आप पर हावी है जिसके कारण आप मजबूर है। इसी तरह की आग दूसरी तरफ भी विद्यमान है। सचेत रहे और पूछे , आप निराश नहीं लौटेंगे। सिर्फ एक छोटी सी कोमल और देखभाल वाले दृष्टिकोण की आवश्यकता है और वैसे भी आप एक समझदार साथी है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »