28 Mar 2024, 22:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2021 8:41PM | Updated Date: May 31 2021 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपनी सेहत का विशेष निरिक्षण करें। आप पिछले कुछ समय से कई जरूरी मिनरल और पर्याप्त तरल पदार्थ नही ले रहे हैं। इसने वास्तव में आपकी सेहत को नुक्सान ही पहुंचाया है,चाहे आपको इसका पता भी न चला हो। आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें। आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है। इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जाने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें। आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपके सितारे आपके कार्यस्थल पर प्यार की और संकेत कर रहे है। अत्यंत सावधान रहें। एक गुप्त काम आपके और आपके साथी के बीच दरार पैदा कर सकता है। आप अपने साथी को गोपनीयता के कारणों को समझाने की कोशिश करे और वे आप का समर्थन करेंगे! आपका वित्त बढ़ेगा और उसमे संतुलन रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »