25 Apr 2024, 04:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जग्न्नाथ मंदिर के भगवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2021 7:29PM | Updated Date: May 30 2021 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुरी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने रत्न सिंहासन पर बैठे त्रिदेव के एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने की जांच के लिए सिंहद्वार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, कोलकाता के एक अरिजीत चंद्रा ने मंदिर के एक सेवक को टैग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन रत्नासिंहसन पर बैठे नजर आ रहे हैं।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस मामले को लेकर भक्तों और पुरी के निवासियों ने सवाल किया है कि जब मोबाइल फोन या कैमरों को मंदिर में नहीं जाने दिया गया तो यह वीडियो कैसे और किस परिस्थिति में बनाया गया। हाल के दिनों में कई बार मंदिर की आंतरिक कला की कृतियों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में कई भक्तों द्वारा पोस्ट की गईं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »