18 Apr 2024, 17:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

'धनु' राशि के जातकों का साप्‍तहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:15AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। 

धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए। अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है। कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले। जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें। 

धनु प्यार और संबंध राशिफल : आप भावुक और प्रेम से ओतप्रोत हैं। आप अपने साथी के साथ एक बहुत ही गहन संबंध अनुभव कर रहे है। आप दोनों एक दूसरे के साथ का आनंद लें। आज का दिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का दिन है। हर रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए उसे कुछ समय देना पड़ता है ताकि वो सही तरह से फले फुले। ऐसा न करने पर वह बहुत जल्द ही खत्म हो सकता है। अपने मित्रों और परिवार से भी मिले क्यों की उन्हें आप की जरूरत है। 

धनु कैरियर और धन राशिफल : आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »