29 Mar 2024, 03:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

'वृश्चिक' राशि के जातकों का साप्‍तहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:13AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल : आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं। ऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें। यह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है। वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें। बोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें। 

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल : आप- पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य की एक छोटी सी लेकिन लगातार बनी रहने वाली समस्या से परेशान हो रहे हैं। आज कोई आपकी इस समस्या के लिए आपको कोई वैकल्पिक समाधान सुझाएगा और आप इसे आजमाएंगे। इस बात की काफी संभावना है कि यह तरीका सफल होगा और आपकी वह समस्या दूर हो जायेगी। इससे अआप वैकल्पिक चिकित्सा में अच्छा ख़ासा विश्वास करने लगेंगे और आपके मामले में आक्रामक इलाज से कोई विशेष फायदा होने भी नही वाला। 

वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल : आज आपके दोस्त , सहकर्मी और जितने भी लोगों को आप जानते हैं वे सब आपको इस बात के लिए अपनी अपनी राय देंगे कि आपकी लव लाइफ में कुछ रंग कैसे भरा जाए। अपने डेटिंग डेटाबेस को अपडेट करने के बारे में तो आप उनकी सलाह मान सकते हैं लेकिन उनके बताये हुए फ्लिर्तिंग टिप्स अपनाने से बचें। आप प्यार ढूँढ रहे हैं इसीलिए अपने आपको किसी भी क्षणिक आनंद के मोह में पड़ने से रोके रखें और प्यार पर ही फोकस करें। 

वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल : आज्ञाकारी होना अच्छा है, लेकिन दूसरों के मुताबिक कार्य करना सही नहीं है। आप और आपके विचार सब से अलग है। आपको जो सही लगे वह करे और लोगो की बातो में आने से बचे। आप अपने व्यय योजना में अपने खर्चो को कम करने की कोशिश कर रहे है ताकि सकारात्मक वित्तीय बदलाव आये , इसलिए आगे बढे और योजना को अंजाम दे !

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »