23 Apr 2024, 20:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन करें यह 4 काम, शनिदेव रहेंगे मेहरबान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:39AM | Updated Date: Jan 2 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की बुरी दृष्टि हो तो उस व्यक्ति का कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाता है और न ही वह अपने कामकाज में सफलता हासिल कर पाता है, उसके जीवन में हमेशा कोई ना कोई परेशानियां उत्पन्न होती रहती है और उसका बना बनाया सारा काम भी बिगड़ने लग जाता है। अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव आपसे हमेशा के लिए प्रसन्न रहें तो आपको यह 3 उपाय करने होंगे और इन उपाए को करने से शनिदेव आपपर मेहरबान रहेंगे। तो चलिए जानते है शनिदेव को खुश करने के उपाय।

शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन करें यह काम

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप शनिवार को अपने हाथ के नाप का 29 हाथ लंबा काला धागा लेकर उसको मांझकर माला की तरह गले में पहनें। ऐसा करने से आपके उपर शनिदेव भगवान की कृपा रहेगी।

2. अगर आप महाबली हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते है। तो आपके ऊपर कभी भी शनि का प्रकोप नहीं बरसेगा, अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आप शनिवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं, ऐसा करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे, और आपको शनि के बुरे प्रभावों से शीघ्र ही छुटकारा मिल जायेगा। अगर आप उह उपाय करते है तो आपके उपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी।

3. शनी देव को न्याय के देवता कहा जाता है। अगर शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो आप शनिवार के दिन काले तिल का दान अवश्य कीजिए, अगर आप शनिवार के दिन काले तिल का दान करते हैं तो इसका आपको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलेगा, और किसी निर्धन व्यक्ति को दान भी जरूर दीजिये।

4. शनिदेव को सरसों का तेल बहुत ही पसंद होता है, और शनि को खुश करने के लिए आपको शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और उस पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्योदय से पूर्व पीपल की पूजा करने पर शनि देव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »