20 Apr 2024, 01:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 29 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 29 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालाँकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप इस बात पर ध्यान दें कि ऐसा किस कारण से हो रहा है,इससे आप तनाव से बच पायेंगे। आपको यह समझना होगा कि आपकी सेहत आपके अपने हाथों में है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के दौरान कई तरह की एक्टिविटीजकरें जैसे आप साथ में एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं या कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद हो। खासकर अपने पार्टनर के साथ लंच करने के लिए समय जरूर निकालें। शादीशुदा जोड़ों के लिए अपने घर में नए सदस्य के आने के बारे में बात करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप बहुत महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। नए अवसर आपके कार्य क्षेत्र में खुलेंगे और आप उनका लाभ लेने के लिए उत्सुक होंगे। ध्यान रखे की आपकी उत्सुकता आपके सहयोगियों के बीच ईर्ष्या का कारण न बने इसलिए सावधान रहें। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की अपनी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए , न केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित बल्कि अपने सहकर्मियों का समर्थन हासिल करना भी बहुत आवश्यक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »