16 Apr 2024, 12:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 29 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 12:09AM | Updated Date: Dec 29 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना है। आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
ग्रहों का संकेत है कि आज चिंता का विषय शारीरिक के बजाय मानसिक स्वास्थ्य रहेगा। अगर आप कुछ समय से अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय है कि आप किसी अच्छे विशेषज्ञ की मदद लें। अगर आप अब इस पर ध्यान नही देंगे तो समस्या गंभीर हो जायेगी। कुछ तनाव की भी भूमिका है जिससे आप असहाय महसूस कर रहे हैं,इसके लिए भी आपको विशेषज्ञ की ही मदद लेनी होगी। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आपको इस समय और इस स्थिति में अपने पार्टनर के भावनात्मक सहारे की बहुत जरूरत है लेकिन शायद दूर रहने के कारण या कुछ अन्य कारणों की वजह से वे आपसे दूर हैं। आपकी बहुत सारी कोशिशों के बावजूद भी मिल पाने की कोई स्थिति नही बन पा रही। कोशिश करते रहें और बहुत जल्दी आपको अपने पार्टनर के साथ रहने में सफलता मिलेगी। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
घर्षण एवं विचारो की असमानता आप और आपके साथी के बीच विकसित होने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विचारो से नहीं हटना है और उसी के साथ रहना है , लेकिन आप चिंता न करे क्यों कि ये स्थिति एक स्थायी मनमुटाव को जन्म नहीं देगी। हालाँकि आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है , लेकिन जब ये पता चलेगा की जो आपने किया वह आपने सही सोच कर किया था तो आपको अपने साथी से और अधिक सम्मान मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »