29 Mar 2024, 17:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 28 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 12:14AM | Updated Date: Dec 28 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं। आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कोई आज आपको यह समझा पायेगा कि आपके खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण आपका स्वास्थ्य किस प्रकार प्रभावित हो रहा है और फिर आप इसके लिए सुधारात्मक कदम उठा सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज छोड़ने का फैसला ले सकते हैं ,अगर फ़ास्ट फ़ूड बहुत खाते हैं तो आज आप अपने लिए स्वास्थ्यवर्धक चीजें खरीदेंगे। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आप पहले से किसी सम्बन्ध में हैं तो ध्यान से यह सोच लें कि आपको इसे आगे बढाना है या इससे बाहर निकलना है ताकि बाद में किसी बुरी स्थिति में न फंसें। अगर आप अकेले हैं तो यह समय कोई नया रिश्ता शुरू करने के लिए ठीक नही है क्योंकि अभी आप सिग्नल को सही नही पढ़ पायेंगे। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण , एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है। आप जीवंत महसूस करेंगे। आप में अधिक से अधिक काम लेने की इच्छा आप में प्रबल होगी और तब भी आप खुश रहेंगे। इससे पता चलता है की चीज़े सकारात्मक दिशा में आगे भड़ रही है। लेकिन इस उत्साह में , अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करे। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »