25 Apr 2024, 19:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 28 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 28 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें,ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें,जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें। बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपकी सेहत कुल मिलाकर बहुत अच्छी रहेगी। सिर तथा तंत्रिका तंत्र से जुडी कोई पुरानी समस्या सिर उठा सकती है। ठंड न लगे,इस बात का विशेष ध्यान रखें ,क्योंकि इससे माइग्रेन तथा साइनस जैसी पुरानी बीमारियाँ फिर से उभर सकती हैं। दूसरी और आप कुछ दिनों से जिन स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियों का पालन कर रहे हैं,उनका असर आज देखने को मिलेगा। वजन कम करने की कोशिश में आज सफलता मिलेगी। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका कोई नया दोस्त या परिचित बन सकता है। इससे आपको प्यार के गहरे अर्थ का पता चलेगा और आप सच्चे और बनावटी प्यार में अंतर समझ पायेंगे। इन सारी चीजों से आपको अपने लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। आज मिलने वाले हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि की आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी , असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है , जिसे आपको अपनी उत्पादकता बढ़ने के लिए त्यागना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »