18 Apr 2024, 14:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 28 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 12:08AM | Updated Date: Dec 28 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पहचान और इज्जत भी मिलेगी। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी,ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी। वेतन में बढ़ोतरी भी संभव है। सेल्स क्षेत्र वाले लोग भी लक्ष्य हासिल क्र पायेंगे। आज अपने परिधान में नीला रंग शामिल करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

काम का दबाव आप पर बढ़ेगा और आप उन चीजो से दूर हो सकते है जिन को करने में आपको आनंद आता था। आपको आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पायेगा इसलिए आपको जीवन की छोटी बातों से आनंद लेना होगा। ये बहुत ही संतोषजनक और आपके सामान्य प्रयास की तुलना में कम खर्चीला साबित होगा , इसका अर्थ है की आज कुछ अनावश्यक खर्चो पर आप बचत कर पायेंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »