18 Apr 2024, 05:41:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 25 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा। हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे। इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप अपनी सेहत के बारे में जागरूक हैं तो आज आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा। हालंकि आपको जंक फ़ूड खाने के मौके मिलेंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए जंक फ़ूड खाने से बचें। आपने अपनी पिछली बुरी आदतों और लतों से छुटकारा पाने और स्वास्थ्यकर जीवनशैली अपनाने के लिए काफी प्रयास किये हैं,आज किसी अस्थायी लालच के चक्कर में पड़कर अपनी उस मेहनत को बेकार न करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी के अचानक आये बदलाव के कारण को जानने में मदद मिलेगी। आप कुछ समय से उसपर कम ध्यान दे रहे थे। आज अपने साथी को लाड़ प्यार करने का दिन है। आज अपने साथी को लंबी सैर या खरीदारी पर लेकर जायें। एक साथ शाम का खाना खायें। अपने साथी को बधाई दे। आप वही ताजगी और चिंगारी अपने जीवनसाथी में देखेंगे। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आप क्षमावान रहेंगे और उन्हें भी माफ़ करेंगे जिन्होंने आपके साथ गलत किया है। चाहे वे आपके सहकर्मी हो जिन्होंने जलन की वजह से आपको नुकसान पहुँचाने कोशिश की या आपका क्रूर मालिक जिसने कभी आपकी बात नहीं सुनी और हमेशा से आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न की। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »