19 Apr 2024, 06:19:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 25 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता। इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप मूड में जबर्दस्त बदलाव महसूस करेंगे। आप एक पल काफी उर्जावान और दुसरे ही पल तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। वैसे इन सबका सम्बन्ध आपके जीवन में हो रही घटनाओं से अधिक आपके खाने और आपकी शारीरिक क्रियाकलापों से है। आप अपने आहार के बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इस सलाह से आपको अपनी जीवनशैली को बदलने और अपने अचानक मूड परिवर्तन को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है। आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं। आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा। आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे , जिस तरह से आपने हमेशा से किया है !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »