28 Mar 2024, 17:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 25 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप अपनी संभावनाओं के प्रति अधिक आशावादी भी हो सकते हैं ,किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें। असावधान रहेंगे तो किसी से मुठभेड़ हो सकती है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सांस सम्बन्धी दिक्कतें आज आपको परेशान करेंगी,जिनको अस्थमा है उन्हें विशेष सावधान रहना होगा और सभी एलर्जी वाले कारको जैसे धुल-मिटटी आदि से बचना होगा। ठंड भी लग सकती है अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया। मौसम के अनुसार विशेष सावधान रहें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तकलीफ है तो आपको आज इसका पता चल पायेगा। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें। वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है। आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए। ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »