17 Apr 2024, 05:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 21 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 21 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा। इसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा। योजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा। योजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको ऐसी किसी बीमारी के अस्पष्ट लक्षण महसूस हो सकते हैं जो आपको आज से पहले कभी नही हुई। रात से पहले आपको यह पता चल जाएगा कि यह क्या है। आप को खुद पर और अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल यह समय आपके लिए खुद को संवारने के लिए बिलकुल ठीक है। अपने आपको जितना आकर्षक बना सकते हैं ,बनाएं। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने कार्यालय पर संचार और बातचीत कौशल का विशेष उपयोग करने की जरूरत है। आपको सावधान रहना होगा की जोर से शिकायत या किसी के पैरो में गिरने की जरुरत नहीं है , इसके बजाय आपको कूटनीति और कुशलता से दबाव के समय में कार्य करने की आवश्यकता होगी। आपकी सफल बातचीत भी काफी हद तक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »