23 Apr 2024, 23:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 18 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 12:07AM | Updated Date: Dec 18 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं। उन्हें पहचानने की कोशिश करें। आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी। किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे। खुद को तरोताजा करें और शरीर को ताजगी देने के लिए गरम पानी में युकिलिप्ट्स आयल कि कुछ बूँदें डालकर नहायें ,इससे मन को ताजगी मिलेगी। अपने साथ ऐसी जरूरी चीजें हमेशा रखें और दूसरों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक सम्बन्ध के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरुरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में सम्बन्ध में और मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे। इस बारे में आपकी सोच काफी स्पष्ट है कि आपको अपने रिश्ते में क्या नही चाहिए ?
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »