29 Mar 2024, 05:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 15 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 15 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी नई परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी। आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अनुशासन अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। आप अब जंक फ़ूड भी नही खा रहे तथा व्यायाम भी कर रहे हैं लेकिन आपका तरीका ठीक नही है,इसीलिए आपको इच्छित परिणाम प्राप्त नही हो रहे हैं। आपको इन सबसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एक निश्चित रूटीन बनाना होगा ,तभी आपको इन सबका लाभ मिल पायेगा। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं। इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नई ताजगी मिलेगी। दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप वह प्यार और ख़ुशी को पाएंगे जो आप अपने कार्य क्षेत्र में महसूस करते थे। बाहरी दबावों और काम के बोझ की वजह से वह ख़ुशी कही दब सी गई थी पर एक खुशनुमा पल आपको ये एहसास कराएगा की क्यों अपने ये कार्य क्षेत्र चुना था और ये क्यों आप पर इतना जचता है। आज का दिन अपने कार्य क्षेत्र में अपना रवैया बदलने के लिए अति उत्तम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »