28 Mar 2024, 15:46:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 15 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2020 12:06AM | Updated Date: Dec 15 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैं। अब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आप पिछले कई दिनों से इसे नजरअंदाज करते आ रहें हैं कि आपका दिमाग आपको क्या कहने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई आपको वहमी न समझ ले लेकिन अगर आप अपने दिमाग को थोडा सा खोलें तो पायेंगे कि यह असंभव नही है। आप यह तो हमेशा से जानते हैं कि आपको करना क्या है। आज यह पक्का हो जाएगा कि आप यह अपने दम पर आराम से कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना पहला निर्णयात्मक कदम उठाएंगे आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
दिन की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन प्यार उनसे अधिक होने की वजह से बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शांति और अंतरंगता बनी रहेगी और दिन शांति से कट जाएगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक विवादास्पद दिन हो सकता है! आप का किसी के लिए बुदबुदाना या क्रोधित होना व किसी दूसरे के माध्यम से उन्हें पता चलने पर आपका पेशेवर जीवन बर्बाद हो सकता है। इसके अलावा, आप किसी से किसी और का रहस्य खोल सकते है जो की सही नहीं होगा इसलिए आसपास के ऐसे लोगो से उचित दुरी बना कर रखे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »