25 Apr 2024, 13:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 14 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 14 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा। कोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं। जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
छोटी लेकिन निरंतर बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा। आप वैकल्पिक चिकित्सा के कुछ तरीके अपना सकते हैं और अगर आप ऐसा करते रहेंगे तो आपको फायदा भी होगा। आज जंक फ़ूड से बचें ,इससे तनाव ही बढ़ेगा। आपको हर प्रकार से स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देना होगा ,योग और ध्यान से भी विशेष लाभ होगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »