28 Mar 2024, 17:37:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 14 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 14 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। कोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सामान्यत आप बहुत स्पष्ट सोचते हैं लेकिन आज अपनी समस्याओं और असुरक्षाओं के चलते तार्किक तरीके से नही सोच पायेंगे इसीलिए आज का दिन कोई नयी परियोजना या किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपसे आज गलत फैसले लिए जा सकते हैं। इसीलिए भविष्य की कोई भी योजना आज बनाना ठीक नही होगा। आज आराम करें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है , जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले , समारोह में जाये और हो सकता है , कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
काम के प्रयोजन के लिए आप यात्रा कर सकते है। विदेश यात्रा का भी योग है। आपकी कंपनी आपको दूसरे देश में भेज सकती हैं , या कार्य प्रयोजनों के लिए आपके वीजा को मंजूरी आज मिल सकती है। हालांकि अगर आप पहले से ही अपने कैरियर के लिए एक विदेशी देश में तैनात हैं , तो निकट भविष्य में अपने गृहनगर या देश में लौटने की उम्मीद कम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »