19 Apr 2024, 20:39:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 14 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:08AM | Updated Date: Dec 14 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी। आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं। सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय है। ख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई ऐसा कोई प्रोजेक्ट ख़त्म कर लें जिसमे आपका बहुत सारा समय लगा हुआ है या कोई ऐसा काम कर लें जिसे आप टालते रहें हैं। शाम के लिए मौज मौसे और कार्ड्स खेलना तय है। नए और पुराने सभी दोस्तों से बातचीत करें औए एन्जॉय करें। आज खरीदारी करने में मजा आएगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपकी जीवनशैली और आपका सामाजिक दायरा दोनों ही निरंतर बेहतर हो रहे हैं। आपके पार्टनर को इन बदलती हुई परिस्थितियों में संतुलन बनाये रखना थोडा मुश्किल लग सकता है ,लेकिन आपको इस समय उनकी मदद करनी होगी। आज सम्बन्ध और सहायता आपकी प्राथमिकता हैं और इसके लिए आपको काफी तारीफ भी मिलेगी। इससे आपके संबध और भी मजबूत होंगे। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नयी नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है! आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है। वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »